छत्तीसगढ़

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स ने 6 गांवों के 20 जरुरतमंद परिवार को दिए राशन किट!

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-

यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर्स ने 6 गांवों के 20 जरुरतमंद परिवार को दिए राशन किट!

पी जी कालेज कांकेर रेडक्रॉस इकाई के वालिंटियर्स कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे है | यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. मनोज राव ने बताया कि महाविद्यालय के 26 वालिंटियर्स द्वारा जागरूकता अभियान धमतरी व कांकेर जिले के अलग अलग विकास खण्ड में जागरूकता अभियान चला रहें है | ये वालिंटियर्स गाँव व शहरों में सोशल डिस्टेंस को बनाये रखने व घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाना या कपड़े से मुंह ढँकना पर विशेष जोर दे रहें है | घर घर जाकर सर्वे का भी कार्य कर रहे है | वालिंटियर शिल्पा साहू व गोविन्द सिन्हा ने सर्वे के तहत पाया कि 6 गांव जिसमें डूमरपानी में 2, हल्बा में 2, भानपुरी में 4, भानपुरी आश्रित ग्राम में 3, चावंड में 6, रानिडोंगरी में 3 ऐसे परिवार मिले जो निः शक्त, आधार कार्ड के अभाव में राशन कार्ड का ना होना तथा जिनके पास जीवन निर्वहन सामग्री का अभाव था इन सभी को डॉ.मनोज राव, प्रो. प्रताप चौधरी व डॉ. जय सिंह के सहयोग से ग्राम सरपंच व वालिंटियर्स द्वारा राशन किट (चावल, दाल, तेल, सोयाबीन बड़ा, आलू, प्याज व डिटाल साबुन) प्रदान किया गया | इसमें ग्राम चावंड में ग्राम सरपंच अनीता कांगे ने 5 परिवार को पांच किलो चावल व 2 परिवार को अन्य राशन सामग्री प्रदान किया गया | वालिंटियर्स द्वारा इन जरूरतमंद लोगों को यह भी बताया गया कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क या गमछे या कपडें से मुंह ढककर बाहर निकले | कभी भी उपयोग में लाया हुआ फेस कवर मुंह, नाक ढकने में प्रयुक्त होने वाला गमछा आदि का पुन: प्रयोग बिना साबुन से अच्छी तरह से साफ़ किये न किया जाय | चावंड गाँव में जागरूकता अभियान में चावंड के उपसरपंच पुरुषोत्तम साहू, सचिव रैन पटेल, पटवारी बिरजुराम कवची, जनपद सदस्य प्रेमानंद नागवंशी, कोटवार दानसिंग कुलदीप, स्वास्थ्य विभाग हिम साहू, लीलावती साहू व महेन्द्र नेताम का विशेष योगदान रहा |

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button