छत्तीसगढ़

जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर

 

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जहा बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेरकाडीह मे बीती रात साहू परिवार के तीन लोगो की धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जहां मरने वालों मे घर के मुखिया यशवंत साहू (उम्र 47), पत्नी महेश्वरी साहू (उम्र 45) और बेटा देवेन्द्र साहू (उम्र 17) शामिल है।

वही हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधिक्षक प्रशांत ठाकुर, पलारी पुलिस और आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए है, जहां हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाॅग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या से इलाके मे दहशत का माहौल देखने को मिला जहा हत्या का कारण अज्ञात है। वही हत्या की वजह का पता लगाने और आरोपियों की पतासाजी मे पुलिस जुटी हुई है. इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसका पता अभी तक नही चल सका है. घटना के बाद गांव मे सनसनी फैल गयी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button