छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अब दुर्ग निगम भी शुरू की फायरब्रिगेड से शहर को सेनेटाईज करने का कार्य

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को निरंतर सेनेटाईज करने का कार्य लगातार जारी है इस कडी में आज जेल तिराहा क्षेत्र, पदमनाभपुर, महाराजा चौक, मिनी स्टेडियम पदमनाभपुर, पटेल काम्पलेक्स, महिला समृद्धि बाजार, मॉ शीतला सब्जी बाजार, गौरव पथ के अलावा अनेक सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाईज किया गया। निगम द्वारा किये जा रहे सेनेटाईज कार्य का महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। विधायक, महापौर, आयुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से फायरब्रिगेड मंगवाकर शहर को सेनेटाईजिंग करना प्रारंभ किया गया। नगर निगम दुर्ग पहले से ही दो टैंकर और 120 सीकर के माध्यम से वार्डो में दवाई का छि?काव कर शहर और वार्डो को सेनेटाइज किया जा रहा है। विधायक श्री वोरा एवं महापौर श्री बाकलीवाल ने स्वयं उपरोक्त स्थानों पर दवाई का छि?काव कर क्षेत्र को सेनेटाईज किये। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, कर्मशाला अधीक्षक बिरेन्द्र ठाकुर, पप्पू श्रीवास्तव, डॉ0 अनिल अग्रवाल, अशोक तिवारी, आशीष नसीने, संजू श्रीवास्तव, जितेन्द्र सोनी, संदीप तिवारी तथा कर्मशाला विभाग का टीम मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button