छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां माओवादियों ने एक आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी है। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस घटना को करीब शाम के पांच अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जवान अपने गृहग्राम से वापस लौट रहा था। इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जांगला थानाक्षेत्र का है। जवान सोमडु उर्फ मल्लेश DRG में आरक्षक के पद पदस्थ था। वह अपने निजी काम से घर गया हुआ था। जवान जब घर से वापस लौट रहा था तभी नक्सलियों ने रास्ते में घेर लिया। और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोमडु उर्फ मल्लेश पहले नक्सली संगठन में काम कर चुके है। कुछ साल पहले उन्होंने आत्मसमर्पण किया था। और शासन के योजनाओ के अनुसार उन्हें पुलिस में पदस्थ किया गया था।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button