छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से रिसाली निगम ने सवा दो सौ जरूरतमंदों को बांटा राशन

भिलाई। कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन में गरीब, बेसहारा, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा करने में रिसाली निगम भी कहीं पीछे नही है। रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निर्देशपर रिसाली निगम क्षेत्र में   जरूरतमंद और गरीब तबके के 222 परिवार को निगम के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से उनके यहां सूखा राशन पहुंचाकर उनकी मदद की गई। उक्त जानकारी देते हुए निगम के जनसंपर्क अधिकारी शैलेष सॉव ने बताया कि आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम टीम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निगम क्षेत्र में इस संकट की घड़ी में कोई भूखा न सोये इसके लिए हर संभव सभी गरीबों और जरूरतमंदों की जानकारी ले लेकर उनके यहां राशन पहुंचाया जाये। इसके लिए निगम आयुक्त के आव्हान पर निगम रिसाली के निवृतमान पार्षदों, क्षेत्र के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं महिला समूहों द्वारा निगम रिसाली को कंधे से कंधा मिलाकर रिसाली निगम को सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। रिसाली निगम में जरूरतमंदों के लिए अग्रवाल बिल्डर्स रिसाली, लक्ष्मी बाजपेयी बिल्डर्स रिसाली, गायत्री सेवा संस्थान, सर्वोदय जन चेतना समिति, रूआबांधा व्यापारी संघ, आदर्श नवदुर्गा समिति, रूआबांधा विद्यासागर युवा मंडल रिसाली सहित अन्य कई प्रमुख लोग  खुलकर सामने आकर मदद कर रहे है। यदि और जो भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए मदद करना चाहते हैं वे निगम के कंट्रोल रूम के नंबर 07884075715 पर संकर्प कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button