Uncategorized

बायसन का शिकार करते पकड़े गए चारों आरोपियों को पांच दिसंबर को न्यायालय में पेश किया

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ हसुवा- वन मंडल बलौदाबाजार के अर्जुनी परिक्षेत्र में बायसन का शिकार करते पकड़े गए चारों आरोपियों को पांच दिसंबर को न्यायालय में पेश किया गया। यहां पर चारों आरोपियों को उप जेल बलौदा बाजार भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अर्जुनी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 341 में वन विभाग की टीम गस्त कर रही थी। तभी कुछ दूरी पर जंगल की ओर कुछ ग्रामीण भागने लगे। गस्ती दल द्वारा पीछा करने पर भागने वाली जगह पर जाकर देखा तो एक नार बायसन मृत पड़ा था। मृत बायसन के पास एक मोबाइल भी था। जिसके आधार पर आरोपित जय सिंह पिता मंगलू बढ़िया सराईपाली, साद राम पिता जंगलों और सरायपाली संतराम पिता घूरुव घोड़ सराईपाली, राधेश्याम पिता मंगल ग्राम गांजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने करंट से बायसन का शिकार करने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के पास से सेंटिंग तार व अन्य औजार बरामद किये हैं। बलौदाबाजार वनमंडल डीएफओ विश्वेश कुमार झा, कसडोल उप वन मंडल एसडीओ यूएस ठाकुर के दिशा-निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी टीआर वर्मा ने चारों आरोपियों को न्यायालय कसडोल में पेश किया गया। जहां पर न्यायाधीश ने आरोपियों को गंभीरता को देखते हुए चारों का जमानत निरस्त कर उपजेल बलौदा बाजार दाखिल कराया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button