केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 10 से 12 नवंबर तक उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे, शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 10 से 12 नवंबर तक उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे, शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों का करेंगे निरीक्षण
नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 10 से 12 नवंबर, 2026 तक उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री साहू 10 नवंबर को वे स्थानीय शहरी निकायों में मंत्रालय की योजनाओं के क्रियान्वयन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों की समीक्षा एवं निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे पंतनगर पहुंचकर वहां भी शहरी विकास योजनाओं और संबंधित स्थलों की प्रगति का जायजा लेंगे।
11 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचेंगे। 12 नवंबर को वे रुद्रपुर के शहरी स्थानीय निकाय में MoHUA की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।



