छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिराजनीतिकसमाज/संस्कृतिस्वास्थ्य/ शिक्षा

स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा नागरिक कल्याण महाविद्यालय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

दुर्ग । अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिक कल्याण महाविद्यालय का नाम बदलकर डोमन लाल कोर्सेवाड़ा नागरिक कल्याण महाविद्यालय किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही दिवंगत विधायक के नाम को शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी पहचान देने की पहल की गई है।
श्रद्धांजलि सभा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को सभी का गुरु बताया। उन्होंने कहा कि कोर्सेवाड़ा का सभी के साथ आत्मीय संबंध था और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कथित सरगना सौरभ चंद्राकर की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी कभी न कभी पकड़ में आता ही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में शामिल अन्य लोगों पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button