छत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के लिए 10 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के लिए 10 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 नवंबर को होगी आयोजित, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला दल राज्य स्तरीय महोत्सव में लेगा भागकवर्धा, 05 नवंबर 2026। शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन 13 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय रायगढ़ में संभावित है। इस आयोजन में कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय आदिवासी लोककला नर्तक दल प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय में किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक आदिवासी लोककला नर्तक दलों से 10 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव में कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिले के इच्छुक एवं पात्र आदिवासी लोककला नर्तक दल निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी लोककला, पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button