पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नवरात्रि सप्तमी पर रतनपुर में माँ महामाया के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नवरात्रि सप्तमी पर रतनपुर में माँ महामाया के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट / बिलासपुर/रतनपुर,- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तमी के शुभ अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने रतनपुर स्थित माँ महामाया के पवित्र धाम में सहपरिवार दर्शन-पूजन कर आदिशक्ति माँ महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही लखनी मंदिर, काल भैरव एवं गढ़कालिका देवी के दर्शन किए। छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी माँ महामाया के दरबार में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर *श्री धरमलाल कौशिक जी ने कहा “नवरात्रि का पर्व शक्ति और भक्ति का संगम है। आज सप्तमी के पावन अवसर पर सहपरिवार माँ महामाया के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रतनपुर का यह धाम हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का केंद्र है।
” “इस पावन अवसर पर सहपरिवार माँ महामाया के श्रीचरणों में समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। माँ की असीम कृपा से छत्तीसगढ़ का प्रत्येक परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे, समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता सुदृढ़ हो तथा हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही माँ के श्रीचरणों में प्रार्थना है।” इस अवसर पर मंदिर समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनसे भेंट की।


