कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
अक्टूबर 2026// कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में नागरिकों द्वारा सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों की स्वीकृति, अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने, क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत, बागवानी एवं कृषि ऋण, शासकीय योजनाओं के तहत बोरवेल सुविधा, विद्युत मीटर तथा विभिन्न विभागीय मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।




