छत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान’

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान’

अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, बंधुआ तालाब सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन, नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वयं श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री डीके कोसले, श्री सुनील कुमार सोनपिपरे सहित जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ कचरे का उचित निस्तारण भी किया गया।

अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं श्रमदान कर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए नागरिकों को नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button