छत्तीसगढ़

त्योहारी सीजन में महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान

त्योहारी सीजन में महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान

1 अक्टूबर से एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम बढ़ने की तैयारी

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के बीच 1 अक्टूबर से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। कंपनियां एसी की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। वहीं, कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, फ्रिज और एलईडी टीवी के दाम 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। वर्ष 2026 में यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी।

हालांकि, दिवाली तक ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। डिस्ट्रीब्यूशन चैनल में पुराने दाम पर खरीदा गया करीब एक से डेढ़ महीने का स्टॉक उपलब्ध है। यह स्टॉक खत्म होने के बाद नई कीमतों का असर बाजार में ज्यादा दिखाई देगा।

इन कंपनियों ने की कीमत बढ़ाने की पुष्टि
ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स सहित कई कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा या पुष्टि की है। हायर 1 अक्टूबर से एसी की कीमत करीब 5 प्रतिशत, जबकि टीवी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगा।

त्योहारी खरीदारी पर असर
कीमतों में बढ़ोतरी से दिवाली के दौरान एसी, टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहकों का बजट प्रभावित हो सकता है। पुराने स्टॉक की उपलब्धता के कारण कुछ समय तक बाजार में पुराने और नए दाम दोनों देखने को मिल सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button