छत्तीसगढ़

मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई — तेज आवाज में डीजे बजाने पर वाहन सहित डीजे उपकरण जप्त ।

मल्हार चौकी पुलिस की कार्रवाई — तेज आवाज में डीजे बजाने पर वाहन सहित डीजे उपकरण जप्त ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। मस्तूरी। मल्हार चौकी अंतर्गत मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत/सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाते पाए जाने पर चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा मौके से एक माजदा वाहन, 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर एवं अन्य डीजे उपकरण जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस द्वारा की गई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button