खास खबरखेल/Sportsछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियास्वास्थ्य/ शिक्षा

दुर्ग में जूनियर कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

धमधा, पाटन, दुर्ग ब्लॉक और दुर्ग नगर से पहुंचे खिलाड़ी, चयनित टीम कवर्धा में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

दुर्ग। दुर्ग जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर (बालक) कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल एवं चयन स्पर्धा का आयोजन साइंस कॉलेज दुर्ग में किया गया। चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल में धमधा, पाटन, दुर्ग ब्लॉक और दुर्ग नगर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (बालक) कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में दुर्ग जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

4 से 6 अक्टूबर तक कवर्धा में होगी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप

राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक गांधी मैदान, कवर्धा में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया गया है।

ये रहे मुख्य अतिथि

ट्रायल कार्यक्रम में डॉ. रोहित मिरी, स्पोर्ट्स इंचार्ज सीएसवीटीयू, लक्ष्मेन्द्र कुमार कुलदीप, क्रीड़ा अधिकारी साइंस कॉलेज दुर्ग और राजेन्द्र कुमार देशमुख, महासचिव छत्तीसगढ़ पैरा कबड्डी एसोसिएशन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकेश्वरी देशमुख, कार्यकारी अध्यक्ष दुर्ग जिला कबड्डी संघ ने की।

इस दौरान भरत लाल ताम्रकार, संतोष चंद्राकर, मुकेश वर्मा, रामदास यादव, दीपक यादव, दीपक विश्वकर्मा, नवीन देशमुख, मोहित साहू, जेबा खान, होल्कर पारकर, नेमन दिल्लीवार, हेमंत बघेल, सुरेंद्र देशमुख, रोहित, प्रकाश, कमलेश्वर धीवर, नम्रता पटेल और अविनाश कुमार सहित संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

दुर्ग जिला कबड्डी संघ के सचिव पीलू पारकर ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button