छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प अभियान सेवा और जनभागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर-श्री कौशल साहू

सेवा संकल्प अभियान सेवा और जनभागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर-श्री कौशल साहू
कवर्धा, 12 सितंबर 2026। जिला समन्वयक, राजभाषा आयोग श्री कौशल साहू ने कबीरधाम जिलेवासियों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया।



