छत्तीसगढ़

कलेक्टर नम्रता जैन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत वितरित की प्रोत्साहन राशि

कलेक्टर नम्रता जैन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत वितरित की प्रोत्साहन राशि

नारायणपुर, 17 अगस्त 2026//  नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन की पुनर्वास एवं प्रोत्साहन संबंधी योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को सहायता एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

          कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के प्रावधानों के तहत प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। वहीं अपर कलेक्टर द्वारा भी आत्मसमर्पित नक्सली को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

          जिला प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आत्मसमर्पण के बाद शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता एवं प्रोत्साहन राशि से प्रभावित व्यक्तियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर नए जीवन की शुरुआत करने में सहयोग मिल रहा है।

          जिले में आत्मसमर्पण की यह प्रक्रिया शांति, विकास और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से आत्मसमर्पित व्यक्तियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button