दशरंगपुर में युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रुपये की संपत्ति बरामद।

)।
दशरंगपुर में युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार रुपये की संपत्ति बरामद।
कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन पर कबीरधाम जिला में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
चौकी दशरंगपुर में प्रार्थी दिनेश वर्मा, निवासी ग्राम भीमपुरी, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर 2026 की रात्रि दशरंगपुर स्थित गौधाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसकी डिस्कवर मोटरसाइकिल एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, कुल कीमत 70,000/- रुपये, लूटकर फरार हो गया। रिपोर्ट पर चौकी दशरंगपुर में अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2) एवं 309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र निषाद, निवासी ग्राम दशरंगपुर, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से लूटी गई डिस्कवर मोटरसाइकिल एवं वीवो मोबाइल फोन, कुल कीमत 70,000/- रुपये, गवाहों के समक्ष जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में दशरंगपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




