छत्तीसगढ़

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा—आजादी का महत्व समझें, अपने कर्म से राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा—आजादी का महत्व समझें, अपने कर्म से राष्ट्र निर्माण में दें योगदान

समापन अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए और उन वीरों की कुर्बानियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत मिला।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। हम जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वहां पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अपनी क्षमता का सत-प्रतिशत देकर देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। छोटे-छोटे अच्छे प्रयास जब करोड़ों नागरिकों की भागीदारी बनते हैं, तो वही देश के विकास की बड़ी ताकत बन जाते हैं।कलेक्टर ने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button