छत्तीसगढ़

तिरंगे की शान में सराबोर हुआ बिलासपुर,निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मिनी स्टेडियम से रिवरव्यू तक गूंजा वंदे मातरम्, देशभक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी, जिला प्रशासन और नगर निगम का आयोजन

तिरंगे की शान में सराबोर हुआ बिलासपुर,निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मिनी स्टेडियम से रिवरव्यू तक गूंजा वंदे मातरम्, देशभक्ति गीतों पर झूमे शहरवासी, जिला प्रशासन और नगर निगम का आयोजन

बिलासपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज मिनी स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता से निकली इस यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यात्रा में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने 100 मीटर लंबे विशाल तिरंगे को थामकर सहभागिता की। शान से लहराता तिरंगा, देशभक्ति गीतों की गूंज और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवा और शहरवासी उत्साह के साथ झूमते नजर आए। मिनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रिवरव्यू पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्तेभर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।तिरंगा यात्रा में संभागायुक्त श्री सुनील जैन,आईजी श्री रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे,जिपं सीईओ श्री संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button