कवर्धा

कवर्धा में वोट चोरी के खिलाफ शहर कांग्रेस का हल्ला बोल

सिग्नल चौक पर पर्चे बांटकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध

सबका संदेश न्यूज

कवर्धा। राष्ट्रव्यापी ‘वोट चोरी जन आंदोलन’ के तहत शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सिग्नल चौक पर आम नागरिकों के बीच वोट चोरी से संबंधित पर्चे वितरित कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और आम मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा सरकार का कथित संरक्षण मिलने तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के विरोध में कांग्रेसजन प्रदेशभर में जिला, शहर एवं ब्लॉक स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। वोट की ताकत से खिलवाड़ करना संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सकें और चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे, यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग एवं सरकार की जिम्मेदारी है।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने आम नागरिकों के बीच पर्चे वितरित कर वोट चोरी से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान सर्वोपरि है। मताधिकार की निष्पक्षता पर उठने वाले सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

ये रहे उपस्थित

विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, संतोष यादव, भीषम पांडे, तुकेश्वर साहू, सितेश चंद्रवंशी, जलेश्वर यादव, गणेश योगी, बिन्नू तिवारी, दोगेंद्र सेन, बाबा खान, बिलाल खान, प्रशांत परिहार, दुर्गेश जायसवाल, सुधांशु बघेल, राजा झरिया, भरत राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

सबका संदेश न्यूज | कवर्धा

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button