छत्तीसगढ़

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), शहीद जवानों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। उनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रसेवा को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सलामी

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), शहीद जवानों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। उनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रसेवा को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सलामी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l दिनांक: 21.10.2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सलामी
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने शहीदों की नामावली का किया वाचन, शहीद परिजनों का किया सम्मान
पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया नमन

बिलासपुर। आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को द्वितीय वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी-बिलासपुर के परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी गई।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर पुलिस रेंज की विभिन्न इकाइयों, जिनमें जिला पुलिस बल बिलासपुर, जिला पुलिस बल मुंगेली, द्वितीय वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी-बिलासपुर, नगर सेना बिलासपुर एवं जिला जेल बिलासपुर के पुलिस बैंड प्लाटूनों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुशासित परेड के माध्यम से शहीद जवानों को सलामी देकर उनके अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने दिनांक 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में संपूर्ण देश में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली का वाचन किया तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा एवं नागरिकों की सेवा में उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शहीद जवानों के परिजनों का पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने शहीद परिवारों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान उनके त्याग, धैर्य और राष्ट्र के प्रति योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री राजेश सूर्यवंशी, उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.), सेनानी द्वितीय वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी-बिलासपुर श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय (रा.पु.से.), सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री पी.एस. ठाकुर, श्री एच.आर. मनहर एवं श्री टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक श्री सी.डी. टण्डन, जिला सेनानी नगर सेना श्री दीपांकुरनाथ सैमुअल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल, सहायक सेनानी द्वितीय वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल श्री एच.एल. ध्रुव, सहायक सेनानी श्रीमती किरण गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, माननीय उच्च न्यायालय सुरक्षा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहे।
पुलिस स्मृति दिवस पुलिस बल के उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा और आम नागरिकों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है।
शहीद जवानों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। उनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रसेवा को देश सदैव स्मरण करता रहेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button