छत्तीसगढ़

तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राहुल यादव सम्मानित ।

तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राहुल यादव सम्मानित ।

भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
रायपुर। पत्रिका द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘जाज्वल्य’ सम्मान समारोह में तीर्थ यात्रा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति के चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर श्री राहुल यादव को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और उत्कृष्ट सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री राहुल यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम, सहयोगियों और तीर्थ यात्रियों के विश्वास को दिया तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button