भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू : विकास के प्रति प्रतिबद्ध, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी शुरू से ही विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, आज एक बड़ी सौगात रेल लाइन के रूप में क्षेत्र को दिया है l

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू : विकास के प्रति प्रतिबद्ध, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू जी शुरू से ही विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, आज एक बड़ी सौगात रेल लाइन के रूप में क्षेत्र को दिया है l
छत्तीसगढ़ की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। सांसद बनने के बाद से ही श्री तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे। उन्होंने निरंतर केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।
इस स्वीकृति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुवीर साहू ने खुशी जाहिर किया है, उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहाँ है कि माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी बहुत ही सक्रिय एवं विकास के लिए कर्तव्यवध बताया है,,,
विकास के प्रति प्रतिबद्ध बताया, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री जी शुरू से ही विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं, आज एक बड़ी सौगात रेल लाइन के रूप में क्षेत्र को दिया है, जिससे पुरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी का लहर उत्पन्न हो गया।
उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का भी आभार व्यक्त किया है l



