छत्तीसगढ़

राजू ठाकुर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा नेवरा पंचायत हाई स्कूल ITI के बाजू में”

राजू ठाकुर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा नेवरा पंचायत हाई स्कूल ITI के बाजू में”

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट तखतपुर विधानसभा सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत नेवरा से बड़ी खबर। शासकीय ITI के बगल सरकारी जमीन पर लगभग दो एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

आरोप है कि ग्राम नेवरा के शासकीय शिक्षक राजू ठाकुर, पिता स्वर्गीय मत्तु सिंह ठाकुर, कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग से लगी शासकीय जमीन पर JCB चलाकर खेत बना रहे हैं।

ग्राम पंचायत नेवरा के लोगों ने कलेक्टर जनदर्शन में टोकन क्रमांक 2070126003555 के साथ शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि नील खाण्डे ने शिकायत की थी, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

आवेदकों ने मांग की है कि अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए, नहीं तो गांव वाले आंदोलन को मजबूर होंगे।

“प्रशासन से न्याय की मांग ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button