वंदे मातरम मित्र मंडली की आठवीं बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में संपन्न : वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद जी

वंदे मातरम मित्र मंडली की आठवीं बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में संपन्न : वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद जी
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट कोटा, बिलासपुर : वंदे मातरम मित्र मंडली की आठवीं बैठक सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए मित्र मंडली का विस्तार सर्वोपरि है। मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा समय-समय पर राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ और वंदे मातरम गायन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गीत सभी सदस्यों के लिए प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में वेंकटलाल अग्रवाल, मनजीत सिंह पवार, रामनारायण तिवारी, सजीवन गुप्ता, देवेंद्र सिंह ठाकुर, रामबाबू दुबे, विजय साहू सहित समिति सदस्य एवं विद्यालय के आचार्य-प्राचार्य उपस्थित रहे।
सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।




