छत्तीसगढ़

05 अप्रैल 2026 से कुमदा समपार फाटक (एबी-69) स्थायी रूप से होगी बंद, सड़क यातायात नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज से होगी संचालित |

05 अप्रैल 2026 से कुमदा समपार फाटक (एबी-69) स्थायी रूप से होगी बंद, सड़क यातायात नवनिर्मित रोड ओवरब्रिज से होगी संचालित |

बिलासपुर – 28 मार्च 2026 रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा एवं संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समपार फाटकों पर रोड ओवरब्रिज/रेल अंडरब्रिज का निर्माण कर वैकल्पिक सड़क मार्ग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने के पश्चात समपार फाटकों को चरणबद्ध रूप से बंद किया जा रहा है।
इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत करंजी–विश्रामपुर रोड स्टेशनों के मध्य कि.मी. 1016/04-05 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या एबी-69 कुमदा फाटक (भटगांव के समीप) में सुरक्षित सडक यातायात हेतु रोड ओवरब्रिज (LROB) का निर्माण किया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा उपरोक्त रोड ओवरब्रिज (LROB) से वैकल्पिक सड़क मार्ग उपलब्ध कराने के उपरांत उक्त समपार फाटक को 05 अप्रैल 2026 (रविवार) दोपहर 03:00 बजे से सड़क यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन आमजनों से अपील करता है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें एवं सड़क यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button