तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ.माधवी वस्त्रकर ने पेंडारी खजूरी नवा गांव में किया निरीक्षण, बच्चों को पुस्तक वितरण, शाला प्रवेशोत्सव, ग्राम सभा

तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ.माधवी वस्त्रकर ने पेंडारी खजूरी नवा गांव में किया निरीक्षण, बच्चों को पुस्तक वितरण, शाला प्रवेशोत्सव, ग्राम सभा
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर। जनपद पंचायत तखतपुर की विभिन्न ग्रामों में आयोजित विशेष ग्राम सभा का निरीक्षण जनपद अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकर जी ने किया। पेंडारी खजूरी नवा गांव में पहुंचकर हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाकर बच्चों को गढ़वेश और पुस्तकें वितरित कीं। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, पंच और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। खजूरीनवागांव में सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर 2026 का आयोजन l
जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरीनवागांव में 20.12.2025 को “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर 2025” का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और आवेदन पत्रों पर कार्यवाही की गई।


