नेवरा सेवा सहकारी समिति का CSC सेंटर, ग्रामीणों को मिल रही 35 सरकारी सेवाएं, अब गांव में ही पासपोर्ट, आयकर रिटर्न, पैन कार्ड की सुविधा, नेवरा CSC सेंटर शुरू

नेवरा सेवा सहकारी समिति का CSC सेंटर, ग्रामीणों को मिल रही 35 सरकारी सेवाएं, अब गांव में ही पासपोर्ट, आयकर रिटर्न, पैन कार्ड की सुविधा, नेवरा CSC सेंटर शुरू
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत नेवरा, करगीरोड कोटा शाखा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित नेवरा पं.क्र.249 में संचालित CSC कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीणों के लिए वरदान बना है। यहां बिजली बिल, केसीसी, पैन कार्ड, पीएम-किसान, पासपोर्ट सेवा, आधार पीएसी कोड, आयकर रिटर्न, रेलवे टिकट बुकिंग, जीवन प्रमाण पत्र जैसी 35 से ज्यादा सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं। समिति ने किसानों से अपील की है कि वे सभी सेवाओं का लाभ समिति से लें।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित नेवरा में CSC सेंटर शुरू होने से अब ग्रामीणों को शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेंटर पर पैन कार्ड सेवा, पासपोर्ट सेवा, आयकर रिटर्न, टीवीएस ऋण ईएमआई संग्रह, स्वास्थ्य सेवा, हेल्थ होमिओ, डिर्जानम जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, एलपीजी गैस बुकिंग की सुविधा भी मिल रही है। अधिक जानकारी के लिए समिति प्रबंधक से संपर्क किया जा सकता है।



