आवास प्लस 2.0 की स्थाई सूची का सार्वजनिक वाचन, पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता तय

आवास प्लस 2.0 की स्थाई सूची का सार्वजनिक वाचन, पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता तय
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायत भरारी में बुधवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की स्थाई प्रतीक्षा सूची का सार्वजनिक वाचन, सत्यापन और पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की गई। मौके पर ग्रामीणों के दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया गया ताकि कोई पात्र परिवार छूट न जाए। सरपंच श्रीमती सुमिता अवधेश टंडन, उप सरपंच सीमा लव साहू, सचिव देवदास मानिकपुरी समेत पंचगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
आवास प्लस 2.0 सत्यापन में ग्रामीणों की भागीदारी, दावे-आपत्तियों का मौके पर निपटारा, ग्राम पंचायत भरारी में आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रतीक्षा सूची के सत्यापन हेतु विशेष ग्राम सभा हुई। सूची का सार्वजनिक वाचन कर पात्रता जांची गई और ग्रामीणों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही राज्य की अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति और गांव के विकास में जनभागीदारी पर चर्चा हुई। सरपंच श्रीमती सुमिता टंडन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



