देश दुनिया

पिता के खातिर बेटी ने मात्र 10 हजार में शुरू किया यह काम, बदल गई तकदीर! आज 15 लाख का है टर्नओवर

यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो विभिन्न कारोबारी हैं, जो पीतल का बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं एक कारोबारी ऐसी हैं, जिन्होंने अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए पीतल का कारोबार शुरू किया. यह कारोबार उन्होंने मात्र 10000 रुपए से शुरू किया था और वर्तमान में उनका 10 से 15 लाख रुपए का टर्नओवर है और धीरे-धीरे वह इस कारोबार को बढ़ा रही हैं. उन्होंने एमबीए कर रखा है. उसके बावजूद भी वह नौकरी की तलाश न करके अपने कारोबार को बढ़ावा दे रही हैं.

4 साल पहले शुरू किया था बिजनेस

पीतल कारोबारी आंचल भटनागर ने बताया कि मैं पिछले तीन से चार साल से यहां पीतल का काम कर रही हूं. उन्होंने बताया कि मेरा यह पीतल का कारोबार करने का प्लान पिता को देखकर आया था. मेरे पिता का सपना था कि पीतल का कारोबार किया जाए. उनके सपने को आगे बढ़ाने के लिए मैंने यह पीतल का काम किया है. अब मैं होम डेकोर, पूजा के आर्टिकल सभी सहित कई प्रकार के  उत्पाद सेल करती हूं. उन्होंने कहा कि कुछ माल हमारे यहां तैयार होता है, कुछ माल  बाहर भेज कर तैयार कराती हूं. उन्होंने कहा कि मैं एमबीए पास आउट हूं मुझे जॉब नहीं करनी है. मुझे अपने मल्टीप्ल बिजनेस को आगे बढ़ाना है.

लाखों में है टर्नओवर

उन्होंने कहा कि उस समय 10000 रुपए से मैंने अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. अब 10 से 15 लाख रुपए का टर्नओवर मेरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 5 से 6 लोग मेरी फैक्ट्री में काम कर रहे हैं. बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं. इसके साथ ही मेरे माल की पूरे इंडिया में डिमांड है. उन्होंने कहा कि ब्रास में मैं कटलरी आइटम जोड़ना चाहती हूं. इसके साथ ही होम डेकोर में ब्रास में बहुत कम लोग काम कर रहे हैं. इसलिए होम डेकोर में भी मैं ब्रास आइटम लाना चाहती हूं. इन सभी अपडेट के साथ में अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहती हूं.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button