मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” का वाचन एवं चर्चा l

मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” का वाचन एवं चर्चा l
बिलासपुर l 02 मार्च 2026 रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” का विधिवत वाचन किया गया। यह प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा जनसेवा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सुशासन के संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अंगीकृत किया गया है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रस्ताव का वाचन किया गया तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सेवा भाव, कार्यकुशलता, समयबद्धता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया।
मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने कहा कि “सेवा संकल्प प्रस्ताव” केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक रेलकर्मी के लिए जनसेवा के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस संकल्प की भावना को व्यवहार में उतारते हुए यात्रियों एवं आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने उत्कृष्ट सेवा एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



