छत्तीसगढ़

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा:साथ रहने रची हत्या की साजिश, वारदात को हादसा दिखाया;पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया

रायपुर में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के नाम रोशनी, लिलेश कुलदीप, अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम किशोर सारथी है। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

खरोरा पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी की सुबह ग्राम खसेरा के रहने वाले किशोर सारथी (27) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। सड़क किनारे शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड और FSL विशेषज्ञों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि योजना बनाकर की गई हत्या थी। पुलिस ने मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी से कड़ाई से पूछताछ की, तो सच सामने आया।

जांच में पता चला कि रोशनी का लिलेश उर्फ मुरू नाम के युवक के साथ पिछले कुछ महीनों से अफेयर चल रहा था। पति किशोर को यह बात पता चल गई थी, जिससे घर में रोज झगड़े और मारपीट होती थी। अपने पति से छुटकारा पाने के लिए रोशनी ने लिलेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

इस तरह की वारदात

27 फरवरी की रात पत्नी रोशनी ने साजिश के तहत पति को अपनी बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बॉयफ्रेंड लिलेश और उसके दो साथी अपनी थार गाड़ी के साथ तैयार थे।

जैसे ही किशोर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा, आरोपियों ने उसे जोरदार टक्कर मारी और हत्या कर दी। आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घसीटे जाने के निशानों ने पोल खोल दी।

वारदात में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। रायपुर ग्रामीण एएसपी प्रशांत शुक्ला ने पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button