छत्तीसगढ़

अवैध नशीला, ब्राउन शुगर, गांजा के साथ आरोपियो को किया गिरफ्तार।

अवैध नशीला, ब्राउन शुगर, गांजा के साथ आरोपियो को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर। आरोपियो के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती 3500 रूपये, 25 ग्राम गांजा कीमती 1000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 15000 जुमली कीमती 19500 रूपये को बरामद किया गया ।आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।

आरोपी का नाम –
01- हामिद अंसारी पिता मुमताज अंसारी उम्र 33 साल साकिन तैयबा चौक तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
02- अमन तिवारी पिता सतीश तिवारी उम्र 24 साल साकिन अभिषेक नगर मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03- ईशांत सिंह मंडलोई पिता बंशीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी रामालाईफ कालोनी सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत अवैध नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था । दिनांक 27-02-2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि हामिद अंसारी नामक व्यक्ति आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड में अपने पास में एक पारदर्शी जिपर वाली पुडिया में अवैध नशीला ब्राउन शुगर रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए मुखबीर के बताये स्थान आसाम सिटी मेण्ड्रा रोड पर आरोपी हामिद अंसारी को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर कीमती 3500 रूपये एवं 01 मोबाईल जप्त किया । आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्ड कथन बताया कि ईशान मंडलोई और अमन तिवारी के माध्यम से नशीली मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, गांजा एवं देशी पिस्टल को प्रयागराज से खरीदर बिलासपुर क्षेत्र में लाकर बिक्री करना एवं नशीला सामान और पिस्टल को ईशान मंडलोई के मकान रामा लाईफ सिटी में रखना बताने पर आरोपी ईशान मंडलोई के घर की तलाशी लेने पर से 25 ग्राम गांजा कीमती 1000 रूपये, 04 नग चीलम, 02 नग लाईटर जप्त किया गया। किसी प्रकार का पिस्टल या अवेध हथियार नही मिला। ईशान मंडलोई के घर में अमन तिवारी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी हामिद असारी एवं अमन तिवारी के विरूद्ध एनडीपीएस के नियमो के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ईशान मंडलोई पूर्व से अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 185 एमव्ही एक्ट के प्रकरण में जेल में निरूद्ध है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आर पवन बंजारी, सज्जू अली, रामचंद्र कश्यप एवं थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही ।

Related Articles

Back to top button