कोकराझार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा; डबल इंजन सरकार, पूर्वोत्तर में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर दिया विशेष बल, कोकराझार/दोतमा (असम)

कोकराझार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा; डबल इंजन सरकार, पूर्वोत्तर में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर दिया विशेष बल, कोकराझार/दोतमा (असम)
असम l केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी, कोकराझार जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोसाई बसुमतारी जी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तथा इसके उपरांत दोतमा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सुविचारित रणनीति ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने “डबल इंजन सरकार” की अवधारणा को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलती है, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होता है और जनता को त्वरित लाभ प्राप्त होता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में उत्तर-पूर्व क्षेत्र में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।
श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, डबल इंजन सरकार के लाभों तथा पूर्वोत्तर में हुए परिवर्तनकारी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएँ।
अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन और बूथ सशक्तिकरण के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेगी।



