सामान लेने दुकान गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सामान लेने दुकान गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिलासपुर l रतनपुर पुलिस की कार्यवाही, नाबालिक द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी द्वारा घटना को दिया अंजाम।
गिरफ्तार आरोपी अनुराग जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
दिनॉक 14/02/2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी, जहाँ से किराना दुकान सामान लेने गई थी, दुकान से वापस आते समय सेमरा के रहने वाला अनुराग जायसवाल पीड़िता से मोबाईल नम्बर माँगा, पीड़िता के द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी अनुराग जायसवाल द्वारा जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी दिनाँक घटना से अपने घर से फरार था, आरोपी के वापस घर आने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, आर. बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।


