पूर्व अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अजय अग्रवाल : सरस्वती शिशु मंदिर करगीरोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

पूर्व अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अजय अग्रवाल : सरस्वती शिशु मंदिर करगीरोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट कोटा विधानसभा । सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय अध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं सदस्यों के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व अध्यक्ष श्री वेंकट अग्रवाल जी एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों की शैक्षिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें वीर बलिदानियों से सीख लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर व्यवस्थापक श्री राम सजीवन गुप्ता जी, श्री गौतम गुप्ता जी, श्री श्रेयांश तिवारी जी, श्री प्रवीण अग्रवाल जी एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहनों की उपस्थिति रही। संचालन श्री राजकुमार साहू जी एवंआभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय जी ने किया । भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


