बस्तर की देसी खेड़ा भाजी का स्वाद है खास, दाल के साथ बनती है लाजवाब सब्जी; जानें आसान रेसिपी

बस्तर में खेड़ा भाजी की सब्जी और आमट स्थानीय लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. यह भाजी कम मसालों के साथ बनाई जाती है, जिससे इसका प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है.
खेड़ा भाजी की खासियत
खेड़ा भाजी की सब्जी को दाल के साथ बनाया जाता है. इसकी आमट भी तैयार की जाती है. यह दोनों व्यंजन बस्तर के निवासियों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. इसकी तैयारी में कम मसालों का उपयोग होता है, जो इसके प्राकृतिक स्वाद को बढ़ाता है.
खेड़ा भाजी की उपलब्धता
बरसात के मौसम में ग्रामीण अपनी बाड़ियों में खेड़ा भाजी उगाते हैं. ताजी भाजी तोड़कर इसकी सब्जी बनाई जाती है. बस्तर के बाजारों में इसकी काफी मांग रहती है. यह तुरंत बिक जाती है.
दाल और खेड़ा भाजी बनाने की विधि
दाल और खेड़ा भाजी की सब्जी राहल दाल या चना दाल के साथ बनाई जा सकती है। इसके लिए 50 ग्राम राहल दाल, 100 ग्राम खेड़ा भाजी, दो कटे टमाटर, एक कटी प्याज, दो कटी मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक की आवश्यकता होती है.
तैयारी का तरीका
सबसे पहले दाल को धोकर दो गिलास पानी में उबालें. दाल थोड़ी पकने पर कटी हुई खेड़ा भाजी, हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं। थोड़ी देर बाद कटे टमाटर डालकर सभी सामग्री को धीमी आंच पर आधे घंटे तक पकने दें। जब दाल और भाजी अच्छी तरह पक जाए, तो एक कढ़ाई में तेल गरम करके कटी प्याज और हरी मिर्च को सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें पकी हुई दाल और खेड़ा भाजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. यह देशी स्टाइल की सब्जी चावल या रोटी के साथ परोसी जा सकती


