किंग्स टाउन में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर। डूंडा स्थित किंग्स टाउन सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस उत्सव पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी परिसर में तिरंगा शान से लहराया गया और रहवासियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत किंग्स टाउन के डायरेक्टर रोहित श्रीवास्तव द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं अगरबत्ती प्रज्वलित करने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर सोसाइटी के अतुल श्रीवास्तव, अमित गौतम (पत्रकार), मुकेश वर्मा, मनोहर पांडेय, दीपक अग्रवाल, आजवानी जी, श्रीवास्तव जी, साहू जी, अथर्व शुक्ला, श्रीमती शिल्पी शुक्ला, श्रीमती उपासना पांडेय, श्रीमती ममता चंद्राकर, सोसाइटी के बच्चे, व्यवस्थापक सुधाकर मिश्रा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोसाइटी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों और रहवासियों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना संकल्प दोहराया।


