छत्तीसगढ़

छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बजट 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार।

छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बजट 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार।

बिलासपुर/बिल्हा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्त्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है। श्री कौशिक ने कहा कि SANKALP थीम पर आधारित यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुचे। यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत सरंचना निर्माण और सांस्कृतिक पहंचान सभी एक साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है, नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है।

श्री कौशिक ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्ग, महिला, किसान, युवा, उद्यमी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से विष्णु सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि सरकार की भागीदारी, संपत्ति और विकास की दृष्टि का पृष्ठ को दर्शाती है साय सरकार छत्तीसगढ मे आर्थिक विकास की गति को और अधिक तेजी पर जोर दे रही है।

Related Articles

Back to top button