छत्तीसगढ़

पिता की फावड़े से बेरहमी से हत्या, खून से सना हथियार लेकर मोहल्ले में फैलाया आतंक

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खून से सने फावड़े को लेकर युवक ने मोहल्ले में कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

घर में अकेले पाकर किया हमला, फावड़े से किए ताबड़तोड़ वार

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि मन्नाडोल प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले मनराखन गोंड (70) रोजी-मजदूरी करते थे। घर पर वे अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार की दोपहर वे घर पर ही थे। उनके दो बेटे काम पर गए थे। सबसे बड़ा बेटा नेतराम (40) भी काम पर नहीं गया था। दोपहर किसी बात को लेकर उसने अपने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सने फावड़े को लेकर घर से बाहर निकला।

Related Articles

Back to top button