छत्तीसगढ़

जेल की हवा और खाकी का खौफ… कौन हैं आरोपी SDM करुण डहरिया?

बलरामपुर। कुसमी में एक आदिवासी ग्रामीण की मौत और दो अन्य के घायल होने के बाद सुर्खियों में आए एसडीएम करुण डहरिया का नाम छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक गलियारों में कोई नया नहीं है। वर्ष 2019 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी की छवि एक ‘विवादित अफसर’ के रूप में रही है, जिनका करियर रिश्वतखोरी से लेकर मारपीट के आरोपों तक सिमटा रहा है।

रिश्वत के दाग और जेल की हवा: गरियाबंद का वो कांड

करुण डहरिया का भ्रष्टाचार से रिश्ता काफी पुराना है। वर्ष 2022 में जब वे गरियाबंद में जनपद सीईओ के पद पर तैनात थे, तब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें उनके दफ्तर में ही 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button