14 दिसंबर का ट्रिपल अटैक, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बारिश के साथ कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 14 दिसंबर को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ बारिश लेकर आएगा। इस दौरान मौसम का ट्रिपल अटैक दिखाई पड़ेगा। फिलहाल 14 दिसंबर तक कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या का तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इटावा का 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान में कानपुर सबसे अधिक रहा। जिसके बाद बहराइच, झांसी, आगरा और हमीरपुर का नंबर आया। मौसम विभाग के अनुसार रात, सुबह और शाम को कड़ाके की ठंडी जारी रहेगी। कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। विभाग के अनुसार अयोध्या का तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद इटावा का 6.6, बरेली का 7.4 डिग्री, बाराबंकी और प्रयागराज का 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। जिससे कानपुर मंडल के तापमान में वृद्धि हुई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, नजीबाबाद, अलीगढ़, आगरा, फतेहगढ़, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उरई, बाराबंकी, फुरसतगंज, फतेहपुर, बनारस, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान सबसे अधिक
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कानपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। कोहरे गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। जबकि बहराइच का 26.02 डिग्री, झांसी का 25.6 डिग्री, आगरा और हमीरपुर का 25.2 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।



