पूर्व विधानभसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने 1129.23 लाख रु की लागत से निर्माण होने वाले सड़कों का किया भूमिपुजन।कहा – सांय सरकार के नेतृतत्त्व में प्रदेश में बिछ रहा सड़को का जाल

पूर्व विधानभसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने 1129.23 लाख रु की लागत से निर्माण होने वाले सड़कों का किया भूमिपुजन।
कहा – सांय सरकार के नेतृतत्त्व में प्रदेश में बिछ रहा सड़को का जाल।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹1129.83 लाख की लागत से 14.05 कि.मी. बनने वाले चकरभाठा से दगोरी ( रहंगी, बिल्हा, उड़गन, दगोरी ) पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों कि यह मांग थी किन्तु अब सब्र का समय अब समाप्त हो चूका है| इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे आवागमन में सुगमता आएगी और स्थानीय व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पुराने सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण किए जा रहे हैं। सड़कों के पुनर्निर्माण का काम पूरे प्रदेश में जल्द ही वृहद स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता गण उपस्थित हुए|



