आप सबने जिस उम्मीदों से मुझे विधायक बनाया उस पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश-मंत्री रूद्र गुरू

ग्राम सिरसा खुर्द में लोक स्वास्थ्य मंत्री जस गायन प्रतियोगिता में हुए शामिल
भिलाई। प्रेम जस झांकी परिवार के तत्वावधान में ग्राम सिरसाखुर्द में 13 जनवरी से दो दिवसीय विराट जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के लोकस्वास्थ्य एंव ग्रामोद्योग मंत्री रूद्र गुरू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा के पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भिलाई तीन नगर निगम के सभापति विजय जैन, सरपंच भूनेश्वर यादव, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, जनपद सदस्य हिरामन बंजारे, धमधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रज्जाक खान, भिलाई तीन चरोदा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर, किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं उपसरपंच जेवरा प्रशांत गौतम, समाजसेवी विक्रांत अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, चंदन साव,गिरजा तिवारी, श्रीमती किरण जय डहरिया पूर्व जनपद सदस्य, मनोज यादव, किशुन यादव, बलराम राजपूत, सतीश कुंभकार, पुनीत साहू, कोतवाल पांडे, धरम कुंभकार, हीरामन कुंभकार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य मंत्री रूद्र गुरू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है। इसके लिए हम आप सबका बहुत बहुत आभारी है, आज मैं भी जो मंत्री बना हूं आपकी का ही आशीर्वाद है, यदि आप लोग मुझे विधायक नही बनाते तो आज मैं मंत्री नही बनता। आपने जिस उम्मीदों के साथ मुझे अपना सेवा करने का अवसर दिया है, मैं हमेशा कोशिश करूंगा कि आपके उम्मीदों पर खरा उतरू। जब आपने कांग्रेस पर भरोसा किया है, कांग्रेस भी आप लोगों को भरोसा को नही तोड़ेगी। यह सरकार, किसानों, आमजनता की सरकार है। कांग्रेसे जो कहती है वह पूरा करती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में सरकार बनते ही दस दिनों में किसानों का कर्जा माफ कर देगी और कर दी। वहीं 21 सौ रूपये क्विंटल की जगह 25 रूपये क्विंटल धान खरीदी कर रही है। भाजपा राज में जो काम इस क्षेत्र में नही हुए वह सभी काम अब इस विधानसभा क्षेत्र के तीव्र गति से होंगे। विकास में कही कोई बाधा नही आयेगी।

वहीं कार्यक्रम की अध्यता कर रहे रहे पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि सरपंचों का प्यार है कि वे लोग मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया। आप सबको पता है कि मैं भी जब यहां का विधायक था तो आप सबकी सेवा में और क्षेत्र के विकास में कही कोई कमी नही किया, जितना हो सका प्रदेश सरकार से यहां विकास कार्य करवाने हमेशा लगा रहा, यही कारण है कि आप सब अपने कार्यक्रमों में मुझे बुलाकर अपना स्नेह व प्यार देते है। कार्यक्रम का संचालन यहां के सरंपच भूनेश्वर यादव ने किया। इस अवसर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





