Woman Gang Rape in Khandwa: एमपी में दरिंदगी की हदें पार! 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप, खून बहने से दर्दनाक मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: Woman Gang Rape in Khandwa: जिले के खालवा थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गैंगरेप के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी जान गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
Woman Gang Rape in Khandwa: पुलिस के अनुसार महिला के साथ यह घटना उसी के गांव में हुई। गिरफ्तार दोनों आरोपी भी उसी गांव के निवासी हैं और पीड़िता के ही समाज से संबंध रखते हैं। घटना के बाद पीड़िता की हालत बेहद नाजुक हो गई थी लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
Read More : Harada Mysterious Death: नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी, सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी
Woman Gang Rape in Khandwa: खंडवा के एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि महिला की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के चलते होने की आशंका है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।