Uncategorized

Gwalior Crime News: पैसों के लिए हुए विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के साथ कर दी घिनौनी हरकत

Gwalior Crime New/ image source: IBC24 File Photo

ग्वालियर: Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरोपी की पत्नी बुरी तरह घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायल पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है। इतना ही नहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 23 May 2025 Horoscope: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, धन लाभ के बन रहे योग 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gwalior Crime News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहना थाने के डांडा मोहल्ला का है। यहां पति और पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज पति ने अपनी पत्नी पर चाक़ू से 6 बार वार कर दिया। इस हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button