Uncategorized

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के चालक की अर्धनग  में लाश मिली

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- गोलबाजार इलाके के एक लॉज के बंद कमरे में शनिवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के चालक की अर्धनग  में लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली। चालक की मौत किन वजहों से हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) में बतौर चालक प्रदीप कुमार की कोई खोज खबर नहीं थी। पुलिस को पता चला कि वह बांसटाल गणेशराम नगर स्थित होटल राजदूत में रुका हुआ है। पुलिस उसे तलाशती हुई होटल के कमरे में पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। बेड पर प्रदीप कुमार की अर्धनग्न हालत में लाश पड़ी मिली। टेबल पर शराब की बोतल भी रखी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मूलतः केरल निवासी प्रदीप कुमार का पूरा परिवार राजनांदगांव में रहता है। हाल ही में वह राजनांदगांव से तबादला होने पर रायपुर आया था।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button