Uncategorized

25 April 2025 Ka Rashifal: इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार! नई नौकरी और धन लाभ के प्रबल योग, जानें आज का राशिफल

25 April 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24

25 April 2025 Ka Rashifal:  आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, यह तिथि सुबह 11:45 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज पूर्वभाद्रपदा और उत्तराभाद्रपदा नक्षत्रों के साथ इंद्र और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। आइए जानते हैं, बारह राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Read More :  Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: इन राशियों को संतान प्राप्ति के योग.. इन्हें मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता, देखें किन राशियों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

मेष राशि (Aries)

25 April 2025 Ka Rashifal: आज आत्मविश्वास और जोश से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। निवेश से लाभ के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

संयम और स्थिरता से काम लेंगे। नौकरी या व्यापार में नया प्रस्ताव मिल सकता है। प्रियजन से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ हो सकती है, लेकिन ऊर्जा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर दबाव रह सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

Read More : Desh Ki Baat: मोदी की ललकार, इस बार आर-पार! ‘मिट्टी में मिलेंगे पहलगाम के गुनहगार’, देखें पूरी रिपोर्ट 

कर्क राशि (Cancer)

25 April 2025 Ka Rashifal:  भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य से सब ठीक होगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

नेतृत्व क्षमता आज चरम पर रहेगी। कार्यों में सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

छोटी-छोटी खुशियाँ मन को प्रसन्न करेंगी। मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। नया निवेश सोच-समझकर करें।

Read More : Jio Finance Share Price: शेयर में आएगी रफ्तार! बड़ी खबर के बाद टारगेट प्राइस अपडेट, कमाई का शानदार मौका – NSE: JIOFIN, BSE: 543322 

तुला राशि (Libra)

25 April 2025 Ka Rashifal:  आज रचनात्मकता और नए विचारों का दिन है। सामाजिक क्षेत्र में सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

विदेश से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

Read More : Pahalgam Terrorist Attack Latest News: इस महिला ने खींची पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकी की तस्वीर, कहा- बार-बार कर रहा था कुरान की बात

मकर राशि (Capricorn)

25 April 2025 Ka Rashifal:  आज की मेहनत सफलता में बदलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

सामाजिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। पुराने मित्र से लाभ होगा। नई योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज आत्मविश्लेषण का दिन है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चों पर संयम रखें। भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button