Uncategorized

Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी शुरू, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Cabinet Meeting Today | Image Source | IBC24

भोपाल: Mohan Cabinet Meeting Today:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

Read More : Sanjay Tiger Reserve News: धूं-धूं कर जल रहा टाइगर रिजर्व का जंगल.. लाखों की वन संपदा जलकर राख, जंगल छोड़कर भाग रहे वन्य जीव

Mohan Cabinet Meeting Today:  जानकारी के अनुसार बैठक में गोशालाओं को प्रति गाय 40 रुपये प्रतिदिन सहायता अनुदान देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा, सरकार की नवीन अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

Read More :  Rahul Gandhi on petrol price: राहुल गांधी ने कसा तंज, पीएम ने ‘टैरिफ’ के जवाब में बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का दाम

Mohan Cabinet Meeting Today:  ये योजनाएं शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल मानी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में अन्य कई विकासात्मक और जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार के निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हैं क्योंकि ये प्रस्ताव सीधे तौर पर प्रदेश की जनता के हित से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button